कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए शहर के प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए

इंदौर।कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए शहर के प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। शहर में 5 से अधिक लोगों को एक जगह एकत्रित ना होने के निर्देश दिए गए हैं।  चूंकि शहर में वृद्ध,अनाथ, विकलांग तथा बीमार व्यक्तियों  की देखभाल के लिए कोई भी नहीं है। अतः इस स्थिति में  कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने ऐसे सामाजिक संगठनों को अनुमति प्रदान की है जो सेवा भाव से उनकी मदद करना चाहते हैं।


इस कार्य के समन्वय हेतु अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  जिनसे 9407183093  पर संपर्क किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ सामाजिक संगठनों को खाने दवाइयां मास्क आदि के वितरण हेतु अनुमति प्रदान कर सकेंगे। वे अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेंगे एवं निजी अस्पतालों तथा नर्सिंग स्टाफ आदि के चिकित्सकों , पैरामेडिकल स्टाफ जो इस कार्य हेतु अब सेवाएं प्रदान करने के इच्छुक हैं, उनसे भी समन्वय स्थापित करेंगे। इसके अतिरिक्त इच्छुक सामाजिक संगठन से उनके कार्यकर्ता गण की सूची लेंगे जिससे उनसे क्षेत्रवार कार्य लिया जा सके।


इस सहायता कार्य हेतु बनाई गई टीम में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की वेग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डॉक्टर श्री सी.एल. पासी, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष सिकरवार, एएफओ खाद्य  श्रीमुजाल्दा ,तहसीलदार श्री आनंद मालवीय एवं तहसीलदार सुश्री ममता पटेल शामिल हैं। इस कार्य हेतु इच्छुक सामाजिक संगठन, सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग इंदौर को 0731 236 7214 दूरभाष पर सूचना प्रदान कर सकता है।